शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां घिलोन्दरा ग्राम निवासी एक विधवा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया है। युवती अपने पति के देहांत के बाद करीब एक वर्ष से मायके मे रह रही थी, जिसने आज घर मे ही जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घिलोन्दरा निवासी महिला आशा राय उम्र 28 साल का विवाह कुछ वर्ष पूर्व स्वर्गीय चंद्रशेखर राय से हुई थी। जिनका एक 2 वर्ष का बालक भी है। महिला के पति की डेढ वर्ष पूर्व किसी दुर्घटना मे मृत्यु हो गई थी जिसके बाद महिला अपने मायके मे रह रही थी।
युवती के पिता ने बताया कि बेटी पति के देहांत के बाद से गुमसुम रहती है। आज घर पर कोई नही था सब खेत पर गए हुए थे तभी उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब हम घर पहुंचे तो इसका पता चला जिसके बाद उसे रन्नौद स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए जहां गंभीर हालत हो देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।