बड़ी खबर: खाना खाने को लेकर विवाद, दुल्हन पक्ष की बस को रोककर तोड़फोड़,जमकर मारपीट, घटना का CCTV आया सामने - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के होटल शिवम पैराडाईज से आ रही है। जहां बीते रात्रि में शादी में खाना खाने को लेकर हुआ विवाद सुबह भी सामने आया है। जिसमें आरोपीयों ने रात्रि में तो शादी में से चले गए परंतु सुबह जैसे ही बारात होटल से अपने घर रवाना हुई तो आरोपीयों ने दो बत्ती के पास में बस को रोड पर पत्थर रखकर रोक लिया। उसके बाद बस में जमकर तोडफोड करते हुए बस में सबार दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस घटना का एक वीडियों अब सामने आया है। जिसमें उक्त आरोपी बस में तोडफोड करते हुए दिखाई दे रहे है।

बताया गया है कि दूल्हन और दूल्हा पक्ष के मेहमानों में खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। फरियादी पक्ष लडकी वालो को कहना हैं कि हमारे साथ लूटपाट हुई है वही फिजीकल पुलिस का कहना है कि लडकी वाले शादी का कार्यक्रम संपन्न कराकर जब अपने घर लौट रहे थे तभी कल के विवाद के चलते लडके वालो के मेहमानों ने इनको घेरकर मारपीट की है और शराब के लिए पैसे मांगे है।

बताया गया है कि शनिवार की रात शिवम पैराडाइज गार्डन में शिवानी और विवेक भार्गव की शादी थी। वर पक्ष वालो ने दो मेहनाम विजय गुर्जर और ज्ञानेंद्र गुर्जर को शादी में मेहमान के रूप में बुलाया था। शादी के कार्यक्रम में वधु पक्ष वालो और वर पक्ष के मेहमान विजय और ज्ञानेन्द्र के साथ खाने को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद वही निवट गया था।

आज जैसे ही दूल्हन के साथ फेरे हुए दुल्हन अपनी ससुराल विदा हुई उसके बाद वधु पक्ष के लोग अपने घर दिनारा एक बस से वापस जा रहे थे तभी आज दोपहर लगभग 11 बजे दो बत्ती चौराहे पर इस बस को विजय एवं ज्ञानेन्द्र गुर्जर सहित इनके साथ आए आधा दर्जन लोगो ने बस को घेरते हुए लठ्ठो से बस की तोडफोड कर दी और सभी बदमाश बस में घुसकर महिलाओ और बच्चो के साथ तक मारपीट कर दी।

शादी में खाने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई इस घटना में आधा दर्जन महिलाए और बच्चो तक के घायल होने की खबर है। लडकी पक्ष की एक महिला ने बताया कि इस घटना में इन आरोपियों ने मंगलसूत्र चैन और कानों के वाले लूट लिए। वही पुलिस का कहना है कि वह झगडे में गिर गए थे और बाद में मिल गए। पुलिस इस मामले में वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है