कौशल किशोर शर्मा 3 घंटे के महामंत्री- नियुक्ति मजाक बन गई - Shivpuri City News

Bhopal Samachar
शिवपुरी- संगठन की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा के द्वारा संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल किशोर शर्मा को किसान मोर्चा में महामंत्री पद पर नियुक्त करने का पत्र 2 फरवरी को जारी किया गया और यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया जिसे पिछोर सहित जिले और संभाग व प्रदेश के अनेकों भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए कौशल किशोर शर्मा को किसान मोर्चा महामंत्री बनने को लेकर बधाईयां भी दी।

लेकिन यह बधाईयां अभी चल ही रही थी कि तभी कुछेक घंटों के अंतराल में ही यह नियुक्त भी निरस्त कर दी गई। जिससे यह मामला सब दूर चर्चा का विषय बन गया। जब इस मामले को लेकर हमारे प्रतिनिधि ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा से चर्चा की तो वह भी सही से जवाब नहीं दे सके।

इसे लेकर नियुक्त का यह मामला भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देश पर कहने पर सहमति जताई लेकिन जब भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम से चर्चा की गई तो उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा पर मड़ दिया कि यह नियुक्त क्यों और कैसे की उसके लिए जवाबदेह वही होंगें। इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को अपमान घूंट पीकर यह तिरस्कार झेलना पड़ा।

इसे आसानी से समझा सकता है और इसे बयां करने की आवश्यकता नहीं है लेकिन संगठनात्मक रूप से होने वाले इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहीं ना कहीं मनमुटाव अथवा पार्टी के नेतृत्व में कहीं ना कोई कमी नजर आती है इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता। पूरे मामले में नियुक्त के बाद निरस्त होने वाले भाजपा नेता कौशल किशोर शर्मा ने इस मामले में अपना पक्ष रखने की बजाए मनोनयन और निरस्त के संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्षों से ही चर्चा करने की बात कही है।

इनका कहना है-
हमने नियुक्त पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम से चर्चा उपरांत की थी लेकिन उन्होंने कहा कि कोई एक नियुक्ति नहीं की जाती, इसलिए वह नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद हमने निरस्त कर दिया, आगे जिले की कार्यकारिणी के साथ नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
गुरप्रीत सिंह चीमा
जिला अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा

यह भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा नियुक्ति का मामला है तो मामले की जानकारी वही देंगें, पार्टी में इस मुद्दे को लेकर चर्चा होगी तो चर्चा उपरांत उचित निर्णय लिया जाएगा।
राजू बाथम
जिला अध्यक्ष, भाजपा, शिवपुरी

भाजपा एक राष्ट्रभक्त पार्टी है और मैं अपने आप को एक राष्ट्रभक्त पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस करता हॅू और सदा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहूंगा।
इंजी. कौशल किशोर शर्मा
वरिष्ठ भाजपा नेता,पिछोर, जिला शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M