गौ रोटी बैंक: शहर के नागरिकों को मिलेगा गौ सेवा का मौका, शिवपुरी नगर पालिका की पहल- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शहर में आम नागरिकों को भी मिलेगा गौ सेवा का मौका। इसके लिए आज नगर पालिका शिवपुरी की ओर से गौ रोटी बैंक की शुरुआत की गई है जिसके तहत अब एक गौ रोटी बैंक वाहन शहर के अलग—अलग स्थानों से गौ माता के लिए रोटी, हरा चारा इकट्ठा करेगा जिससे भूख से दम तोड़ने वाली बेसहारा गायों के लिए भोजन उपलब्ध हो सकेगा।

शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी ने बताया कि शहर में बेसहारा गोवंश बडी मात्रा मे हैं जिसमे से कुछ गोवंश गौशाला में और कुछ आवारा घूमते हुए देखा जा सकता है। ये गौ वंश आहार न मिलने के चलते भूख से अपने प्राण त्याग देते हैं। गौ वंश को प्रतिदिन आहार मिल सके इसके लिए नगर पालिका शिवपुरी की ओर से गौ रोटी बैंक वाहन की शुरुआत की गई है।

यह गौ रोटी बैंक वाहन शहर में घूमते हुए अलग—अलग स्थानों से गोवंश के लिए रोटी, हरा चारा, हरी सब्जी आदि गोवंश के लिए खाने योग्य भोजन एकत्रित करेगा और यह भोजन गौशाला मे और आवारा घूमने वाले गोवंश को उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में नगर पालिका सीएमओ की ओर से शहर के नागरिकों से गौ सेवा में अपना योगदान देने की अपील की गई है।
G-W2F7VGPV5M