जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर तेंदुए का हमला, साथियों ने बचाई जान- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली से आ रही है। जहां आज जंगल में लकडी बीनने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। जिससे महिला को तेंदुए ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे महिला चिल्लाई तो साथी अन्य महिलाए तेंदुए से भिड गई और बमुश्किल महिला को चंगुल से छुडाया। तत्काल महिला को साथी अपने साथ अस्पताल लेकर आए। जहां महिला का इलाज जारी है। अभी इस मामले में महिला स्पष्ठ नहीं बता पा रही है कि हमला तेंदुए ने बोला है या किसी अन्य जानवर ने।

जानकारी के अनुसार मुून्नी बाई पति झण्डेराम आदिवासी उम्र 50 निवासी लुधावली वेयर हाउस के पीछे अपने साथी सरवती बाई,बीजा बाई,सूरज आदिवासी के साथ जंगल में लकडी बीनने गई। जब मुन्नी बाई लकडी बीनने झुकी तो पीछे से तेदुए ने हमला बोल दिया। जिससे महिला चिल्लाई। तत्काल साथी महिलाए आई और तेंदुए से भिड गई। जहां तेंदुए पर जैसे ही लकडीयों से हमला बोला वह भाग गया।