बोलते फोटो: गली में जाम हैं पानी,निकासी का नही हैं रास्ता, मुख्य मार्ग बदल गया है दलदल में- Shivpuri News

NEWS ROOM
काजल सिकरवार शिवपुरी।
गली में जाम हो जाता हैं पानी,पूरे वर्ष भरा रहता हैं। आमजन अपने घरों से नही निकल पाते हैं। सैकडो बार पार्षद और नगर पालिका से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हैं। आप भी फोटो को देखे और महसूस करे कि यहां के लोग कैसे इस दलदल और कीचड़ को सहन कर रहे होंगें।

यह फोटो हैं विष्णु मंदिर से नीलगर चौराहे की ओर जाते हैं बीच में वर्फ फैक्ट्री पडती हैं उसी के सामने यह गली हैं और गली के निवासी इस जाम पानी के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इस गली की नाली जाम हो चुकी है। पानी की उचित निकासी न होने के कारण इस गली का पानी नही निकलता हैंं ओर 12 महीने भरा रहता हैं।

कॉलोनी में रहने वाली विद्या कुशवाह ने बताया कि हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा हैं यहां से हम रोज निकलते हैं हमें निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और तो और यहां से निकलने के लिए रास्ता पूरा खराब है यहां पर 12 महीना पानी भरा रहता है और बरसात के समय हमारे घरों में तक पानी भर जाता है और वो गंदे पानी में जहरीले कीड़े निकलते रहते हैं।

वर्षाकाल में मगरमच्छ घरो की चौखट तक आ जाते हैं। इस समस्या को पूरा एक साल हो गया है। ये गंदा पानी इसी प्रकार सड़क पर भर रहता हैं हम कई बार शिकायत कर चुके है,लेकिन हमारी कोई सुनवाई नही हुई हैं।

कॉलोनी की महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि एक बार यशोधरा जी आई थी, तो उन्होंने चुनाव के बाद इस सड़क को ठीक करने के लिए कहा था लेकिन 1 साल से ज्यादा हो गया अभी तक कोई देखने तक नहीं आया। हमारे बच्चे रोज इसी रास्ते से स्कूल जाते है। वह कभी भी गिर जाते है कपडे तो प्रतिदिन खराब तो करते है।

पानी भरा होने के कारण मच्छरो का यहा डेरा हैं। घरो में कोई न कोई बीमार बना रही रहता हैं। यह हमारा मुख्य रास्ता हैं इस कीचड़ के कारण हम बहुत परेशान हैं।
G-W2F7VGPV5M