नवजात को तसले में तपा रही मां तसले में गिरी, झुलसी - Bairad News

NEWS ROOM
बैराड़।
खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के बैराड कस्बे से आ रही है। जहां बीते 15 दिन पहले डिलेवरी होने के बाद मासूम को आग तपा रही एक मासूम की मां आग की चपेट में आ गई। जिससे मां बुरी तरह झुलस गई। इस मामले की सूचना पर परिजनों ने दौड लगाई और महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नवजात को सर्दी से बचाने के लिए दादी ने तसले में आग जला दी। आग अच्छे से जल रही है या नहीं यह देखने पहुंची मां अनियंत्रित होकर उसी में जा गिरी। जलने पर महिला की चीख सुन परिवारवाले दाैड़े और उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि बैराड़ निवासी पूजा कुशवाह उम्र 23 साल को 15 दिन पहले प्रसव हुआ था। ठंड अधिक होने के कारण नवजात को बचाने और सिकाई के लिए उसने दादी ने धूनी जला दी। आग जलती देख पूजा भी तापने बैठ गई। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह तसले में गिर गई। आग ने कपड़ों को पकड़ लिया। जलती पूजा की चीख सुन परिवारवाले दौड़े और अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती कर लिया गया।