बडी खबर: कोहरे का कहर, 5 वाहन आपस में टकराए, 1 मौत की मौत दर्जन से अधिक घायल- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही हैं कि झांसी फोरलेन पर स्थित सुरवाया थाना अंतर्गत करई गांव के पास 5 वाहन आपस में टकरा गए है। जिसमें एक सवारियो से भरी भी टकरा गई हैं। जिसमें 1 की मौत और 1 दर्जन अधिक घायल होने की खबर मिल रही है।

जानकारी के अनुसार सुरवाया थाना अंतर्गत आने वाले करई गांव के पास से फोरलेन पर आज सुबह तडके 5 बजे 5 वाहन आपस में टकरा गए। जिसमेें यूपी 75 एटी 0606 टकरकर पलट गई। यह बस कानपुर से अहमदाबार जा रही थी। इस घटना में 1 सवारी की मौत और 12 सवारियो के घायल होने की खबर हैं। जिसमें 5 लोग अधिक घायल हैं जिन्हैे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी मिल रही हैं। अधिक कोहरा होने के कारण बस में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी हैं। जिससे इस ट्रक के पीछे चल रहे दूसरा ट्रक भी जा टकराया। इन ट्रको में पीछे चल 2 फर्शी से भरे ट्रैक्टर भी जा टकराई वह भी पलट गए।

यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ हैं। मृतक का नाम संतोष पुत्र रामबाबू निवासी कन्नौज वही घायलों के नाम घसीटा पुत्र रामपाल निषाद उम्र 27 साल निवासी बांदा यूपी,रामकिशोर पुत्र सुखदेव निषाद उम्र 40 साल जिला बांदा यूपी,बलवीर सिंह पुत्र प्रताप सिंह पाल उम्र 48 साल जिला जालौन यूपी यह सभी बस की सवारिया थी।

वही ट्रैक्टर चालक रामसिंह पुत्र फेरन सिंह सैन उम्र 35 साल निवासी पिछोर जिला शिवपुरी,अरविंद पुत्र अमर सिंह उम्र 25 साल निवासी करवाया पिछोर शिवपुरी घायल हो गए। घायल घटना के सूचना पर डायल 100 के  ईएमटी ब्रजलाल साहू पायलेट रंजीत यादव घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। 

G-W2F7VGPV5M