लायंस क्लब ने ऑटो चालकों के लिए आयोजित किया नेत्र शिविर- Shivpuri News

शिवपुरी। रोशनी होगी साफ, तो ही रास्ता दिखेगा साफ इसी थीम पर आधारित लायंस क्लब शिवपुरी राईज़र्स ने आज शहर के सभी ऑटो चालकों के लिए एक नेत्र जांच शिविर शिवमंदिर टॉकीज में आयोजित किया जिसमें 200 से ऊपर रजिस्ट्रेशन ऑटो चालकों के हुए, जांच उपरांत आवश्यकता अनुसार सभी को चश्मे वितरित किए गए। इस कार्य मे ऑटो यूनियन ने पूरी ताकत से शिरकत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रांत पाल लायन राजेंद्र गंगवाल विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दिनेश अग्रवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ ऑप्टिशियन संजीव ढींगरा, वेदांत ढींगरा, ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी धाकरे, क्लब अध्यक्ष लायन गौरव खंडेलवाल, सचिव लॉयन हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन शैलेंद्र गर्ग, गाइडिंग लायन गोपिन्द्र जैन, लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष अशोक रंगढ़ व सीएमसी पौरुष मित्तल, शैंकी अग्रवाल, अर्पित बंसल, अनुज सर्राफ, सीए मोहित जैन, अनुज गोयल, पुनीत गोयल, मोहित बिंदल, सक्षम जैन, अंकित चचरा आदि लायन सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश अग्रवाल ने सभी ऑटो संचालकों को आंखों की केयर कैसे करना है इस पर उन्होंने व्याख्यान दिया मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल ने इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सीएमसी पौरुष मित्तल ने आभार व्यक्त किया।

अब 15 दिसंबर तक हो सकेंगे थाने मेें शस्त्र जमा, संशोधित आदेश जारी

शिवपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए थानों में शस्त्र जमा करने की तिथि को 12 दिसंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर करने का संशोधित आदेश एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला ने जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद अब शस्त्र लायसेंस 15 दिसंबर तक थाने में जमा कराए जा सकते हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि नियत अवधि में शस्त्र न जमा कराए जाने की दशा में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा एवं आयुध अधिनियम 1959 के तहत कार्यवाही की जाएगी। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और सालीन वातावरण में निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से कराए जाने के लिए शिवपुरी जिले में दर्ज समस्त शस्त्र लायसेंसों को 23 फरवरी 2022 तक के लिए निलंबित किया जाता है। ऐसी स्थिति में सभी शस्त्रों को अपने-अपने थाने में जमा कराया जाए।