DNS: नईदुनिया में ताकतवर बैंक की सुरक्षा सबसे कमजोर, पत्रिका में कचरा घर बने पार्क और भास्कर ने प्रवासी पक्षी

daliy news scan@ शिवपुरी। शिवपुरी के प्रकाशित प्रमुख समाचार पत्रो में भास्कर ने प्रवासी पक्षियो को पकडकर रिंग पहनाई हैं कि विश्व के किस कोने पर पहुंचेगें,कितनी दूरी कितने दिन में तय करेंगें। पत्रिका में थीम रोड का स्वरूप बदलने के लिए माधव चौक पर स्थित तीनो पार्को को हटाने की कवायद को प्रकाशित किया हैं। वही नईदुनिया ने 400 करोड में लापरवाही बरतने की खबर का प्रकाशन किया हैं। खबर का आशय है कि सबसे ताकतवर बैंक एसबीआई के एटीएम बूथो की सुरक्षा व्यवस्था सबसे कमजोर।

नईदुनिया:नईदुनिया ने अपने शिवपुरी के पेज पर अपनी लीड खबर में 400 करोड रूपए की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं,खबर का आशय है कि सरकारी बैंको की एटीएम बूथो पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नही हैें सब भगवान भरोसे है। केवल प्राईवेट बैंको के एटीएमो गार्ड तैनात रहते हैं। शहर में करीब 100 एटीएम हैं जिनमें प्रतिदिन 4 से 5 करोड रूपए का प्रतिदिन ट्रांसजेक्शन होता हैं। साल का यह टर्नआवर 400 करोड रूपए के आस पास हैं।

बैंको की लापरवाही पुलिस को भारी पडती हैं। गलती बैंक प्रबंधन और एटीएम बूथो की सुरक्षा करने वाली ऐजेंसी की होती हैं और भुगतनी पुलिस को पडती है। अगर करैरा के जैसे एटीएम बूध पर गार्ड शिवपुरी के एटीएमो पर होता तो आज 42 लाख की चोरी की संभावना कम होती। पुलिस बार बार बैंको को समझाईस दे रही हैं लेकिन बैंक इस समझाईस का पालन नही कर रहे हैं। अब पुलिस नोटिस देने की तैयारी कर रही है।

दैनिक भासकर:दैनिक भास्कर ने अपनी शिवपुरी भास्कर के पेज पर लीड खबर नेशनल पार्क में आयोजित एक कार्यशाला से ली है। खबर में बताया हैं कि माधव नेशनल पार्क में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री‎ सोसाइटी (बीएनएचएस) द्वारा पहली बार फ्लाई-वे‎ एक्शन प्लान के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला‎ आयोजित की गई। प्रवासी पक्षियों की मॉनीटरिंग व‎ अध्ययन को लेकर नेशनल पार्क व वन विभाग के‎ स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के आखिरी‎ दिन अलग-अलग प्रजाति के चार प्रवासी पक्षियों को‎ रिंग पहनाई गई। इस रिंग की मदद से भविष्य में पक्षियों‎ की आसानी से पहचान की जा सकेगी कि यह पक्षी‎ ‎ शिवपुरी के अलावा देश के किस राज्य अथवा दुनिया‎ के किस देश में पहुंचा है।‎ इन चार प्रजातियों के प्रवासी‎ पक्षियों को रिंग बनाई‎ नेशनल पार्क में आए प्रवासी पक्षी‎ ओरिएंटल मैगपाई रॉबिन, ब्राह्मणी‎ स्टार्लिंग, कॉमन रोजफिंच, और रेड‎ ब्रेस्टेड फ्लाई कैथर को रिंग पहनाई गई।‎

पत्रिका। पत्रिका ने अपने शिवपुरी पेज पर लीड खबर में 3 फोटो का प्रकाशन किया हैं और इस फोटो खबर को लीड खबर बनाई हैं। खबर के अनुसार माधव चौक चौराहे पर स्थित 3 पार्को को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। यह पार्क थीम रोड की चौडाई में बाधा बन रहे हैं। वैसे भी इस पार्को का कोई आचित्य नही हैं क्यो कि इन पार्को पर लोगो ने अतिक्रमण कर रखा हैं साथ में इन पार्को को कचरा घर बना रखा हैं।

वही शिवपुरी के लगभग सभी समाचार पत्रो में फौजी होटल में पकडी गए रंगरेलिया मनाते जोडो की खबर का भी प्रकाशन किया है। यह खबर दिन भर सुर्खियो में रही है। भोपाल समाचा ने इस खबर को वीडियो में चलाया हैंं। वही करैरा में युवती की दूसरी शादी का घटनाक्रम भी चर्चित रहा। वही समाचार पत्रो में एटीएम बूथो की सुरक्षा पर सवाल उठाती खबरो का प्रकाशन किया।