शादी में आया बालक रास्ता भूला,डायल 100 ने सही जगह पर पहुंचाया- Shivpuri News

शिवुपरी। 6 वर्षीय बालक रास्ता भटक कर फतेहपुर चौराहे पर पहुंच गया और रोने लगा। जिस पर स्थानीय लोगों ने डायल-100 को सूचना दी और डायल-100 में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने बच्चे से पूछताछ की लेकिन वह कोई जानकारी नहीं बता सका। इस पर पुलिस ने पास में आयोजित पाल समाज के विवाह समारोह में जानकारी ली तो पता चला कि उक्त बालक वहीं से रास्ता भूलकर फतेहपुर चौराहे पर आ गया। बाद में बालक को उसके दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया गया।

सतनवाड़ा निवासी नरेंद्र पाल का 6 वर्षीय पुत्र उमेश पाल अपनी दादी रामवती और दादा के साथ शिवपुरी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आया था और वह खेलते-खेलते शादी वाले स्थान से फतेहपुर चौराहे तक आ गया। उसे रोते देखकर वहां लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने बालक से पूछताछ की। लेकिन वह रोता रहा।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। यहां डायल-100 मौके पर पहुंची। लेकिन बालक कुछ भी नहीं बता पा रहा था सिर्फ उसने अपना नाम बताया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जानकारी एकत्रित कर बालक को परिजनों को सौंपा।