शिवपुरी। जनवरी-फरवरी में जिले में तीन चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के इंतजामों ने जोर पकड़ लिया है। इस बार चुनाव हाईटेक तरीके से होगा। चुनाव लड़ने वाले नाम निर्देशन पत्र, ऑनलाइन लेपटॉप, डेस्कटॉप, साइबर कैफे, कियोस्क सेंटर या लोक सेवा केंद्र के माध्यम से भी भर सकेंगे। बस उन्हें हार्डकॉपी निर्धारित समय-सीमा में रिटर्निंग ऑफिसर को जमा कराना होगी।
जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन जिला मुख्यालय पर, जनपद पंचायत सदस्य के लिए विकासखंड मुख्यालय पर और पंच एवं सरपंच के विकासखंड मुख्यालय और क्लस्टर मुख्यालय पर लिए जाएंगे। नामांकन करते समय दावेदार के साथ अधिकतम दो व्यक्ति रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में जा सकेंगे। वाहन की संख्या भी अधिकतम 2 ही रहेगी।
जिला पंचायत के 23, जनपद पंचायत के 192 जनपद मेंबर व 587 सरपंच पद के लिए प्रत्याशियों के लिए ईवीएम व वैलेट से वोट करेंगे। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने साफ तौर पर आदेश दिए हैं कि आचार संहिता लागू हो गई है। काम जो चल रहे हैं, वे चलते रहेंगे। नए हितग्राही, नए कार्य तथा नए टेंडर जारी नहीं किए जाएंगे।
स्टैडिंग कमेटी का गठन राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचन के लिए स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, संयुक्त संचालक जनसम्पर्क, अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी, कोलारस, करैरा, पिछोर, पोहरी सहित समस्त तहसीलदार, समस्त रिटर्निग ऑफिसर, सभी जनपद सीईओ सदस्य के रूप में रहेंगे।
यह भी पढे यह भी हैं आवश्यक जानकारी
जिला पंचायत सदस्य: 23
जनपद सदस्य: 192
सरपंच: 587
कुल मतदाता: 9 लाख 69 हजार 58
पुरुष मतदाता: 5 लाख 15 हजार 804
महिला मतदाता: 4 लाख 53 हजार 224
मतदान का समय: सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक
पंच व सरपंच का: मतपत्र से
जनपद/जिला सदस्य: ईवीएम से।
सरपंच के मतपत्र का रंग: नीला
पंच के मतपत्र का रंग: सफेद
जिपं सदस्य: 8 हजार रुपए
जपं : 4 हजार रुपए
सरपंच: 2 हजार रुपए
पंच: 400 रुपए
अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं महिला अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत राशि जमा करना होगी।
