daliy news scan@ शिवपुरी। आज जिले की सबसे बडी खबर जो देश की कैबिनेट से निकली हैं वह शिवपुरी जिले की खबरे प्रकाशित करने वाले अपने अपने पेजो से गायब रही। यह खबर शिवपुरी जिले को वरदान है। देश की कैबिनेट ने 44 हजार 605 करोड रूपए की योजना को मंजूरी दी हैं। इसका सबसे अधिक फायदा शिवपुरी को मिलने वाला है।
वही नईदुनिया और दैनिक भास्कर ने अपनी लीड खबर प्रशासनिक कार्रवाई से ली हैं। प्रशासन ने थीम रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटाया है। वही पत्रिका ने एक एक्सुलिव घटनाक्रम को प्रकाशित किया है। खबर में सरकारी फाईल निजी हाथो में थी इस पर सीएमओ ने अपत्ति उठाई थी।
यह हैं शिवपुरी जिले की वह खबर जिसको 19 साल से इंतजार था
देश के केबिनेट बैठक में देश के पीएम मोदी की अध्यक्षता में 19 साल से अटकी नदी जोडो योजना में एक योजना को हरी झंडी मिली है। इस योजना को नाम हैं केन बेतवा लिंक परियोजना। इस योजना की लागत 44605 करोड रूपए हैं इस योजना की रूपरेखा सन 2005 में तैयार हो गई,लेकिन मप्र और यूपी की स्टेटो की सरकारो के मन का मिलान नही हो रहा थां अब शिव और योगी के योग में इस योजना की सारी अडचने दूर हो गई ओर केन बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी मिल गई। 2 प्रदेशो को लाभ देने वाली योजना में शिवपुरी जिले को सबसे अधिक फायदा हैं जानकारी मिल रही हैं कि शिवपुरी 76 हजार हैक्टयर कृषि भूमि सिंचित होगी।
दैनिक भास्कर: भास्कर ने अपने शिवपुरी भास्कर की लीड खबर में थीम रोड से ली हैं। प्रशासन ने सयुंक्त कार्रवाई की है। खबर का आशय हैं थीम रोड का मकसद और स्वरूप व्यापरी ना बिगाडे। शिवपुरी एसडीएम और पुलिस बल व निकाय अधिकारी गुना बायपास चौराहे से झांसी तिराहे तक पैदल चले, अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी हैं।
हार्डवेयर दुकान संचालकों ने जेसीबी मंगवाकर हटवाए इलेक्ट्रॉनिक कांटे कार्रवाई के लिए अधिकारी जैसे ही झांसी तिराहे पर पहुंचे, उस वक्त हार्डवेयर की दुकानों के बाहर भारी भरकम लोहे के इलेक्ट्रोनिक कांटे फुटपाथ पर रखे थे। फटकार लगने से पहले ही कारोबारियों ने जेसीबी मंगवाकर इलेक्ट्रोनिक कांटे हटवा लिए। वही भास्कर में पोहरी बस स्टेंड पर हुई 70 हजार की लूट और लूटेरे भी पब्लिक ने पकडे जाने की खबर को भी 2 कॉलम में लीड रखी हैं।
