ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार में शिवपुरी पुलिस जिस कुख्यात बदमाश रामू कुशवाह को पकड़ने के लिए करियावटी गांव आई थी। उसे गोली लगी है। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
रामू कुशवाह को गोली लगने के बाद मीडिया ट्रायल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात रामू के घर पुलिस आई थी लेकिन घर पर कोई नहीं था इसलिए वापस लौट गई थी। थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने पत्रकारों को बताया कि उनके थाने की पुलिस नहीं गई थी और उन्हें नहीं पता किस थाने की पुलिस आई थी। यानी पुलिस पार्टी ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोकल पुलिस को इन्फॉर्म नहीं किया था। बाद में एडिशनल एसपी देहात जय राज कुबेर ने बताया कि शिवपुरी पुलिस उसकी तलाश में आई थी।