DNS: नईदुनिया में टाइगरो के भोजन के लिए कैमरे, भास्कर ने बादलो का गणित और पत्रिका में सरसो को बढा रकवा, फसलो के प्रतिशत का आंकडा

Bhopal Samachar
daliy news scan@ शिवपुरी। शिवपुरी की खबरो के प्रमुख समाचार पत्रो में आज की शिवुपरी की खबरो में भास्कर ने मौसम से भरी खबर का प्रकाशन किया हैं। पत्रिका ने अपनी लीड खबर में सरसो के बडते रकवे को स्थान दिया हैं। वही नई दुनिया ने अपनी लीड खबर में टाइगर प्रोजेक्ट को जगह दी हैं। टाइगर आने की राह में बिछाए गए कांटो को हटाने की कोशिश की है।

दैनिक भास्कर: दैनिक भास्कर ने अपनी लीड खबर में शिवपुरी के आसमानो में छाए बादलो के साथ जिले में पारे की ठुठरन का दर्द बया किया गया हैं। खबर में प्रकाशित किया हैं कि आज भी बादल छाए रहेंगें,सूर्य देव अवकाश पर ही रहेगें,बारिश की संभावना को भी व्यक्त किया हैं।

नई कलेक्ट्रेट के बनने की तैयारी में बस स्टैंड के बहार दुकानदारो को दिए गए नोटिसो की खबर का भी प्रकाशन किया है। यह खबर लगभग सभी समाचार पत्रो में हैं। वही पुलिस की मौकड्रिल,सिटी कोतवाली के द्ववारा स्मैक तस्कर को दबौचना जैसी खबरेा को अपने शिवपुरी भास्कर के प्रथम पेज पर स्थान दिया है।



पत्रिका:पत्रिका ने अपने शिवपरी पत्रिका की लीड खबर में जिले में सरसो का बढा रकवा,40 हजार से बढकर सवा लाख हुआ शीर्षक से प्रकाशित की हैं। खबर में प्रकाशित किया हैं। जिले में अभी तक 3.80 लाख हेक्टेयर बोवनी हो चुकी हैं। शेष 15 प्रतिशत बोवनी रह गई हैं। यह 15 प्रतिशत बोबनी उन क्षेत्रो मे होना हैं जहां धान की फसल हुई हैं। सरसो का रकवा 40 से बढकर 1.25 लाख हेक्टेयर हो गया हैं। गेंहू का लक्ष्य 2.80 लाख हेक्टेयर हैं 60 प्रतिशत तक का लक्ष्य पूरा हो गया हैं।

वही पत्रिका ने अपने शिवपुरी पत्रिका के मुख्य पेज पर साइबर ठगी का मामला प्रकाशित किया हैं यह मामला जिले के सभी समाचार पत्रो में प्रकाशित हुआ है। वही एक एक्सुलिव खबर का प्रकाशन पत्रिका ने किया हैं खबर में प्रकाशित किया हैं कि 8 हजार का बोर्ड,भुगतान हो गया 48 से 56 हजार,मामला शहर में लगे रोडो के साईन बोर्ड से जुडा हुआ हैं,सीएमओ को कहना है कि अब भुगतान नही होगा आठ से दस ऐसी फाइलो के भुगतान को रोक दिया गया है।

नईदुनिया: नईदुनिया ने अपनी मुख्य खबर में टाइगर प्रोजेक्ट को स्थान दिया हैं यह खबर एक्सुलिव हैं। इस खबर मे बताया है कि शिवपुरी नेशनल पार्क में आने वाले टाइगरो के लिए पर्याप्त भोजन है कि नही इस कारण पार्क प्रबंधन ने पार्क में 45 कैमरे अलग अलग स्थानो पर लगाए हैं। इन कैमरो की रिकार्डिंग के आधार पर ही तय होगा कि पार्क में टाइगर के शिकार हैतु पर्याप्त जानवर है कि नही।

वही नई दुनिया ने अपनी अन्य खबरो में पिछोर के पायगा में राशन बेचने का आरोप मे मामले में वीडियो वायरल वाले मामले की खबर का प्रकाशन,एटीएम से रूपए चोरी और सिंधिया जी के दौरे की खबर का छापा हैं।
G-W2F7VGPV5M