कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बैराडी से आ रही है। जहां पत्नि पत्नि में आपसी विबाद के चलते दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जिससे दोनों की हालात बिगडने लगी। दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां दोनों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बैराड़ी में दाताराम पुत्र मिट्ठू जाटव ने अपने घर में इसलिए कीटनाशक पी लिया क्योकि उसकी पत्नि रीना ने खाना बनाने में देरी कर दी और वह काम पर जाने में लेट हो गया। रीना ने अपने पति दाताराम को कीटनाशक पीता देखा तो वह भी गुस्से में आ गई और इल्लियों को मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
दाताराम ने बताया है कि उसकी पत्नी ने खाना देर से बनाया तो पहले तो उसने खाना खाया ही नहीं, बाद में खाना खा लिया, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। यही वजह रही कि उसने जहर पी लिया। पति के बयानों से इतर उसकी पत्नी रीना का कहना है कि उनके एक पड़ोसी का उनसे गाड़ी को लेकर विवाद हो गया था। यही कारण रहा कि दोनों पति-पत्नी ने जहर खाया है। हांलाकि दोनों की हालात अभी नाजुक है और दोनों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

