भाभी के चक्कर में गोलू ने की थी आत्महत्या: बडे भाई और भाभी पर मामला दर्ज- khaniyadhana News

खनियाधानां: खनियाधाना थाना क्षेत्र के तहत मुसाब मोहल्ला में 25 नवंबर को एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना के बाद मृतक के भाई व भाभी पर दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई ने अपनी पत्नि के कहने पर छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी। इसी से दुखी होकर छोेटे भाई ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार 25 नबवंर को मुसाब मोहल्ला निवासी गोलू केवट ने आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पुलिस को लगी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और लाश को पीएम को पहुंचाते इस मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुय कर दी।

जांच के दौरान सामने आया कि गोलू की भाभी रेखा ने उसकी शिकायत पति सोनेू केवट से कर दी थी। जिस पर सोनू ने अपने छोटे भाई गोलू की मारपीट कर दी। भाभी के सामने मारपीट से आहत गोलू ने अपने आप को बेइज्जत महसूस किया और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में सोनू और रेखा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।