पंचायत चुनाव: पहले दिन किसी ने पर्चा नहीं भरा, सबकी निगाहे सुप्रीम कोर्ट पर- Badarwas News

बदरवास
। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में बदरवास जनपद के प्रथम चरण में चुनाव सम्पन्न होगा इसी को लेकर बदरवास पीठासीन अधिकारी प्रदीप भार्गब के निर्देशन में बदरवास जनपद के अंर्तगत आने बाले  63 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1086 पंच पद के लिए एव 24 जनपद सदस्य एव 3 जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

उक्त निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्वाचन अधिकारी प्रदीप भार्गब के द्धारा बदरवास जनपद क्षेत्र के अंर्तगत आने बाली ग्राम पंचायतों की नामांकन दाखिल करने के लिए जनपद सदस्य बदरवास तहसील में नामांकन दाखिल होगा इसी को लेकर लगभग तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

इसके अलाबा पंच सरपंच के नामांकन दाखिल पांच स्थान बनाए है जहां नामांकन दाखिल होंगे  बदरवास,अगरा,रन्नौद,खरैह,खतोरा नामंकन के लिए चिनिहित किए गए हैं।

कहां कितनी पंचायते कर सकेंगे नामंकन दाखिल

बदरवास में- बरखेड़ा खुर्द, बड़ोखरा, बुढाडोंगर, चितारा,तिलातीलि, बारई,मांगरोल,बायगा, अटलपुर, सुमेला,खजुरी,सडबूड़, रिजोदी,बामौर इन 14 ग्राम पंचायतों के नामंकन दाखिल होंगे

खतोरा में- खतोरा, रामगढ़, एजवारा, मड़वासा, बरोदिया, झण्डी, मेघोनाबड़ा, अलाउदी,इंदार,बारोद, बिजरोनी,कुसुअन, पिरोठ,तरावली,गिंदोरा कुल 15 ग्राम पंचायतों के नामंकन दाखिल होंगे

अगरा में इन ग्राम पंचायतों के लिए होंगे नामंकन दाखिल
मूढ़ेरी,रामपुरी,सालोंन, अगरा,चँदोरिया,झूलना,धामन्टूक कुल 7 ग्राम पंचायतों के नामंकन दाखिल होंगे

खरैह में इन ग्राम पंचायतों के नामंकन दाखिल होंगे
सिंघारई,ठाटी,सजाई,अम्हारा, विजयपुरा,खरैह,बिजरी,बामोरकला,आकोदा,देहरदागणेश,टामकी,बामोरखुर्द,ढकरोरा,लालपुर,बिनेका, कुल 15 ग्राम पंचायतों के नामंकन दाखिल होंगे

तहसील कार्यलय रन्नौद
इस स्थान पर इन ग्राम पंचायतों के नामंकन दाखिल होंगे
अकझिरी,सुनाज,टिलाकला,इचोनिया,वेदमऊ, माढा,मथना,पगारा,श्रीपुरचकक,रिनहाय, कुटबारा,धंधेरा, कुल 12 ग्राम पंचायतों के नामंकन दाखिल होंगे

ऑन लाइन भी कर सकते है नामंकन दाखिल
इस बार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार पंच सरपंच एव जनपद सदस्य का ऑनलाइन नामंकन दाखिल किया जाएगा इसकी तैयारियां भी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कर ली गई है

कोरोना के बढ़ते मरीजो को लेकर की गई व्यवस्था
बदरवास सहित अन्य पांच स्थानो पर नामंकन दाखिल किया जाएगा उसको लेकर शोशल डिस्टेंस एव सेनेटाइजर की व्यवस्था एव बगैर मास्क अनुमति नही है

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर रही निगाहे
आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर अभ्यर्थी की निगाह रही इसी के चलते प्रथम दिन कोई भी नामंकन दाखिल नही हुआ है चुकी आज पूरे दिन उसी निर्णय की चर्चा बनी रहे

क्या कहते है अधिकारी
निर्वाचन आयोग के द्वारा बदरवास प्रथम चरण में चुनाव आयोजित होंगे इसको लेकर हमारे द्वारा जो गाइडलाइन दी गई है उसके अनुसार कार्य किया जा रहा है इसके अलावा बदरवास जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 5 स्थानों पर नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की गई है ओर जो अभ्यार्थी ऑनलाइन करना चाहे तो कर सकता है हमारे द्धारा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है
प्रदीप भार्गव,तहसीलदार बदरवास