DNS: भास्कर में पार्क में टाइगरो की सुरक्षा में सैंध, पत्रिका में दूल्हे को मिला दूल्हन की जगह दहेज एक्ट और नईदुनिया ने सुबह 5 बजे ही बेच दिया माल

daily news scan@ शिवपुरी। शिवपुरी जिले की खबरो का प्रकाशन करने वाले प्रमुख समाचार पत्रो मे भास्कर ने पार्क की एक घटना को लीड बनाया है। पत्रिका ने अपनी लीड खबर में परिणय वाटिका की शादी को प्रकाशित किया हैंं जिसमें दूल्है को दूल्हन की जगह दहेज एक्ट मिला हैं वही नई दुनिया ने अपनी लीड खबर में बदरवास की किसानो की घटना को उल्लेख किया हैं। कुल मिलाकर तीनो प्रमुख समाचार पत्रो ने अपनी लीड खबर घटना को लेकर प्रकाशित की हैं। भास्कर की घटना खोज भरी है।

दैनिक भास्कर:दैनिक भास्कर ने अपने शिवपुरी लीड खबर में माधव नेशनल पार्क की घटना का उल्लेख किया हैं। खबर के अनुसार नेशनल पार्क की सीमा में 9 और 11 दिसबंर की रात अज्ञात लोगोे ने अनाधिकृत प्रवेश किया हैं उनके प्रवेश करते ही पार्क की सुरक्षा में तैनात कैमरो के सेसर एक्टिव हुए और प्लैश लाईट जलाते हुए उनके फोटो खीच लिए इस कारण् अज्ञात लोगो ने चार कैमरे तोड दिए। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है पार्क प्रबंधन ने अपनी ओर से 10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया है। पार्क प्रबंधन का कहना है कि अनाधिकृत प्रवेश करने वाले लोग जेल जाऐंगेे।

पत्रिका:पत्रिका ने अपनी लीड खबर में दूल्है को दुल्हन की जगह दहेज एक्ट मिला हैं दुल्हन विदा होने की बजाए दूल्है पर दर्ज कराया दहेज एक्ट। यह घटना पिछले 2 दिन से अखबारो की सुर्खिया बन रही हैं। परिणय वाटिका में संपन्न हुई शादी में बारात की विदाई के समय बारात को ही बंधक बना लिया था। वर पक्ष ने वधु पक्ष के लोगो के खिलाफ फिजीकल थाने में मामला दर्ज करा दिया था।

इसी क्रम में सोमवार को दुल्हन पति सहित सात लोगो पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया। इस घटना के अंदर अगर जाए तो शराब इसका कारण आ रहा हैं। स्टैज प्रोग्राम में फोटो खिचवाते समय बारातियो ने विवाद किया और यह घटना इसी विवाद के कारण हुई है।

नईदुनिया:नई दुनिया ने अपनी लीड खबर में किसानो के खाद के मामले की कालाबाजारी का मामला प्रकाशित किया हैं। खबर में प्रकाशन किया हैं कि सोमवार को बदरवास में एक बार फिर खाद की कालाबाजारी का मामला देखने को मिला। किसान कूपन लेकर सुबह नगर पंचायत कार्यालय के पास शासकीय गोदाम पर पहुंचे, लेकिन वहां जाकर पता चला कि गोदाम से खाद तो सुबह 5 बजे ही अपने चहेते व्यापारियों को बेच दिया गया है।

गोदाम पर ताला लटका हुआ था। जब पूछताछ की तो पता चला कि सुबह 5 बजे ट्रैक्टरों से 500 बोरे के लगभग खाद ले जाया गया है। गोदाम के पास के सीसीटीवी कैमरों में ट्रैक्टर भी खाद ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है जिससे किसानों के आरोप भी सही प्रतीत हो रहे हैं। इसके बाद भी किसान खाद मिलने की उम्मीद में खड़े रहे। सूचना मिलने पर देर सबेर अधिकारी पहुंचे और खाद के वितरण का वादा कर लौट आए।