सूने घर में घुसकर 50 हजार नगदी, ATM स्वेप मशीन, लेपटॉप चुरा ले गए- Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के लालमाटी क्षेत्र में रहने वाले सलमान खान के घर मे घुसकर अज्ञात चोर वहां से 50 हजार रूपए नगदी, एक लेपटॉप, सोने-चांदी के आभूषण, एटीएम व स्वेप मशीन चोरी कर ले गए। घटना के समय फरियादी अपने परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था और घर पर ताला लगा था। जिसका चोरों ने फायदा उठाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सलमान पुत्र जनाब जुम्मन खान निवासी 27 नम्बर कोठी लालमाटी 30 नबंवर को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था और बीते रोज वह मेहमानी करने के बाद घर वापस आया तो उसके घर का दरबाजा उसे टूटा हुआ मिला।

जहां उसने घर में घुसकर देखा तो उसके घर से सोने की झुमकी, सोने का हार, 50 हजार रूपए नगदी, चांदी की पायले, एक लेपटॉप, एटीएम कार्ड, स्वैप मशीन सहित अन्य सामान गायब था। चोरी की शिकायत उसने कोतवाली में दर्ज कराई।