DNS:भास्कर में 42 लाख की दूरी, पत्रिका में 42 लाख की चोरी के मिनिट, नईदुनिया में इंजीनियर को लात किसने मारी, फोटो सभी में भोपाल समाचार का

शिवुपरी। शिवपुरी जिले की खबरो के प्रकाशन करने वाले प्रमुख समाचार पत्रो मे आज की खबर में भास्कर और पत्रिका ने बीती रात्रि जिले में चोरो ने जो धमाका किया हैं उसका मिनिट टू मिनिट विश्लेषण किया है। वही नई दुनिया में बिजली कंपनी के इंजीनियर की कुटाई की मारपीट पर नजर रखी हैं। वही इंजीनियर का लात मारने वाला फोटो सभी समाचार पत्रो ने प्रकाशित किया है यह फोटो का सोर्स भोपाल समाचार रहा हैं।

पत्रिका। पत्रिका समाचार पत्र के शिवपुरी पत्रिका पेज की लीड खबर एटीएम से लाखो रूपए की चोरी काण्ड रही,लेकिन लोक अदालत में बिजली कंपनी के अधिकारी की मारपीट की खबर को इस पेज से गायब रखा। यह खबर पत्रिका ने अपने समाचार पत्र के मुख्य पेज पर प्रकाशित की है। पत्रिका ने 44 लाख रूपए की चोरी की खबर को मिनिट टू मिनिट का विश्लेषण किया है।

पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाती इख खबर में प्रकाशित किया हैं कि 15—15 मिनिट के अंतरात में बदमाशो ने काट डाले दो एटीएम और एटीएमो में भरा 44 लाख रूपए ले गए। ग्वालियर वाईपास चौराहे शिवमंदिर टॉकिज के पास और कमला गंज में स्थित एसबीआई एटीएमो को बदमाशो ने गैस कटर से काटा और 44 लाख रूपए ले उडे। वहां पर मौजूद कैमरो पर काला कलर पोत दिया। लेकिन एक कैमरा बच गया। वही गार्ड कागजो में मौजूद थे,लेकिन हकिकत में घर पर सो रहे थे।

दैनिक भास्कर ने अपनी शिवपुरी भास्कर में जिला न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत के दौरान बिजली कंपनी के अधिकारी की खबर का प्रकाशन किया हैं इस खबर में सभी पहलूओ का प्रकाशन किया हैं। कंपनी के एई भदौरिया रणजीत‎ सिंह भदौरिया ने पुलिस कोतवाली में आवेदन दिया हैं कोतवाली पुलिस ने आठ दस अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। भदौरिया की मारपीट के कारण उनके कान से खून और मूंदी चोट आई हैं।

विवाद का कारण वकीलो से अभद्रता बताई जा रही हैं लेकिन भदौरिया ने अपने आवेदन में किसी का नाम नही हैं। वही वकील भी बिजली कंपनी के अधिकारियो के मनमानी का आरोप लगाते नजर आए। वही खबर में एक वायरल वीडियो का जिक्र किया हैं जिसमें एक काले कपडे पहने आदमी भदौरिया में लात मार रहा हैं।

वही एटीएम चोरी काण्ड में भास्कर ने एटीएमो की दूरी का विश्लेषण किया है। प्रकाशित खबर में दावा किया हैं कि दोनो एटीएम की दूरी मात्र 850 मीटर है। कमलागंज में थीम रोड‎ किनारे रात 3:11 बजे कार आकर रुकी। कार से चार‎ व्यक्ति उतरे और डिग्गी से पाइप जैसी वस्तु लेकर‎ एटीएम कक्ष के अंदर घुस गए, फिर 3:20 बजे‎ एटीएम कक्ष से बाहर निकलकर कार में बैठ गए।

कुल मिलाकर 9 मिनिट में 22 लाख गायब,वही कमला गंज सब्जी मंडी के सामने वाले एटीएम से भी इतने समय में चोरी की होगी। इस दौरान पुलिस की ग्श्त की गाडी नही निकली। वही करैरा में भी एटीएम से रूपयो चुराने का प्रयास किया गया था लेकिन गार्ड के कारण यह संभव नही हो सका करैरा में इन चोरो की टाइमिंग रात सबा बजे के करीब था।

नईदुनिया: नईदुनिया के शिवुपरी पेज में बिजली कंपनी के इंजीनियर की मारपीट के मामले को लीड खबर बनाया है। खबर का आशय हैं विवादो को खत्म करने के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया था लेकिन वहां बडा विवाद हो गया। खबर के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक अदालत में बिजली बिल से जुड़े विवाद निपटाने के लिए ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग आए थे।

उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्होंने बिल जमा कर दिया, लेकिन इसके बाद भी विभाग ने उन्हें नोटिस दे दिया। जब वे लोग काउंटर पर पहुंचे तो विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि या तो बिल जमा कराओ नहीं तो जेल जाना पड़ेगा।

जब बहस की स्थिति बनी तो विभाग का गार्ड भी लोगों को हड़काने लगा। इसी दौरान उपभोक्ताओं के साथ कुछ अभिभाषक भी वहां पहुंचे। यहां पर गार्ड ने अभिभाषक के साथ भी धक्कामुक्की कर दी जिसके बाद काउंटर बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर एई रंजीत भदौरिया भी वहां पहुंच गए। उनकी उपभोक्ताओं के सााथ बहस हो गई। इसके बाद लोगों ने एई भदौरिया की जमकर पिटाई कर दी।

वही जिले के सभी समाचार पत्रो ने इस घटना से जुडे फोटो का प्रकाशन किया है। उक्त सभी ने यह फोटो भोपाल समाचार के चैनल पर चली खबर से लिए हैं। पूरे मप्र में इस खबर को चैनलो ने चलाया हैं। फुटैज वही हैं तो भोपाल समाचार ने सबसे पहले घटना के तत्काल बाद अपनी खबर में चलाए। इस घटना को पत्रकार सतेन्द्र उपाध्याय ने कवर किया था वह इस लोकअदालत का कवरेज करने गए थे,खासकर लात बाला फोटो सभी समाचार पत्रो ने प्रकाशित किया है।