स्कूल से 15 साल की छात्रा का अपहरण करने वाला शब्बीर खान पकडा गया: स्टूडेंट मुक्त- Pichhore News

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में शासकी मॉडल स्कूल में कक्षा 11वीं में अध्यनरत एक छात्रा केा एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। सूचना पर पुलिस ने उक्त यवुक व साथियो को बमौरकंला में दवोच लिया। मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे और आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग करने लगें।

जानकारी के अनुसार पिछोर निवासी एक युवक शब्बर खान शनिवार को शासकीय मॉडल स्कूल में पढने वाली एक 15 साल की नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना में इस युवक के साथ उसके कुछ अन्य साथी भी मौजूद थे। मामले की सूचना परिजनो लगी तो पूरा मामला पुलिस को बताया।

बताया जाता है कि नाबालिग को स्कूल से गायब करने की सूचना पर पिछोर पुलिस सक्रिय हुई और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तभी एक सूचना मिली की पिछोर के ही बामौरकंला में आरोपी शब्बर खान उक्त नाबालिग के साथ देखा गया।

इस सूचना पर पुलिस ने अपनी फिल्डिग जमाई और आरोपी शब्बर खान को दबौच लिया। मामला विशेष वर्ग से जुडा होने के कारण हिंदू संगठन के कई लोग पुलिस थाने आ गए और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।