शिवपुरी कश्मीर, हिमाचल सहित उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की का असर शिवपुरी जिले पर भी पड़ रहा है। शिवपुरी शहर में बीती की रात का पारा 6 डिग्री पहुंच गया है जो इस सीजन में सबसे कम तापमान रहा। शुक्रवार की सुबह से ही शीत लहर चलने से दोपहर 12 बजे के बाद ही धूप खिल सकी। लेकिन शीतल लहर लगातार चलने से पूरे दिन लोग ठिठुरते नजर आए।
उत्तर भारत में बर्फबारी से शिवपुरी शहर के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। 24 घंटे पहले गुरूवार अैर शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था जो लुढक कर 6 डिग्री पर पहुंच गया। यानी सीधे तौर पर छह डिग्री का अंतर आ गया है।
अधिकतम तापमान की बात करें तो गुरुवार काे पारा 24 डिग्री था जो शुक्रवार को 21 डिग्री पर आ गया है। शीतल लहर के कारण दिन के पारे में भी तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। मौसम केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को मौसम पूर्वानुमान के आधार पर चेतावनी जारी की है। वही आज सुबह शनिवार को सूर्यदेव ठंड की दवा लेकर निकले हैं सुबह से ही धूप निकली हैं आमजन गुनगुनी धूप का आंनद लेेते नजर आए।