साहू‎ साहूकार किसानो की 50 लाख की फसल खरीद, घर की तालाबंदी कर फरार, अब किसान परेशान- khaniyadhana News

खनियांधााना।
 खनियांधाना क्षेत्र के 5 से 7 गांवों के 24 से अधिक‎ किसानों की एक व्यापारी द्वारा मूंगफली, गेहूं सहित‎ अन्य उपज लगभग 50 लाख रुपए से अधिक की‎ खरीदकर बिना भुगतान किए ही रात में घर के ताले‎ लगाकर फरार हो गया है। ठगी के शिकार हुए किसानों‎ ने पुलिस अधीक्षक सहित क्षेत्रीय विधायक को आवेदन‎ देकर व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे दिलाए जाने‎ की बात कही है।

किसानों का कहना है कि उमेश साहू‎ पुत्र घनश्याम साहू निवासी ग्राम क्यारा द्वारा कुछ समय‎ से कस्बे में गल्ला व्यापार का कार्य किया जा रहा था।‎ उसके द्वारा हमसे फसल यह कहकर खरीदी कि आपका ‎ ‎भुगतान 15 से 1 माह में कर दिया जाएगा। हमने‎ व्यापारी पर भरोसा करते हुए अपनी उपज बेच दी,‎ इसके बाद उमेश साहू द्वारा बिना भुगतान किए गत‎ दिवस रात 12 बजे अपने घर में ताला लगाकर अपने‎ परिजनों सहित फरार हो गया है। तथा अपना फोन बंद‎ कर लिया है। इससे ठगी के शिकार हुए किसानों ने‎ व्यापारी से पैसे दिलाए जाने की मांग की है।‎