61 वर्षीय मां ने अपनी बेटी को पुन:दिया जीवन दान,अपनी ​बेटी का जीवन बचाने दान कर दी अपनी किडनी- Shivpuri News

शिवपुरी। खबर भोपाल के हमीदिया अस्पताल से आ रही हैं कि शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा में रहने वाली महिला का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। यह जीवन को आगे चलाने वाला मानव अंग किडनी उसकी मां गुडडी वाई ने ही डोनेट किया है। यह सफल किडनी ट्रांसप्लांट का आपरेशन 14 डॉक्टरो ने मिलकर 6 में किया हैं।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले की खतौरा निवासी महिला दुर्गेश पत्नि भरत सिंह कुशवाह उम्र 27 साल का विवाह 2015 में हुआ था। 2016 में प्रेग्नेंसी कीे दौरान दुर्गेश का ब्लड प्रेशर हाई हो गया। एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद समस्या बढ़ने पर भोपाल रेफर कर दिया, जहां जांच में क्रिएटाइन बढ़ा हुआ आया।

डॉक्टर ने दवा शुरू की, इसके बाद सबकुछ ठीक था। लेकिन एक साल बाद फिर समस्या बढ़ गई। हमीदिया में जांच कराने पर सामने आया कि किडनी पूरी तरह खराब हो गई है। 5 महीने पहले वह डायलिसिस पर आ गई। इसके बाद उनके गले में परमाकैथ कैथेटर डाला है। इसे 6 महीने तक रख सकते है। इससे ही अभी उनका डायलिसिस हो रहा था।

लेकिन आगे जिंदा रहने के लिए दुर्गेश को किडनी की आवश्यकता थी। डॉक्टरो ने उसका किडनी ट्रांसप्लांट करने को कहा। बताया जा रहा है कि दुर्गेश की 61 वर्षीय मां ने उसकी बेटी को द्घवारा जीवन दान देने की बता कही। सारे चैकअप करने के बाद डॉक्टरो ने सफल आपरेशन करने का प्लान बनाया।

बताया जा रहा हैं कि बीते 13 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे से शुरू हुआ ऑपरेशन दोपहर 1.30 बजे खत्म हुआ। दोनों की हालत ठीक है। एक हफ्ते तक डॉक्सटर्स की मॉनिटरिंग में रहेंगी। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की पहली प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लीकेशन के बाद किडनी खराब हो गई थी। 5 महीने पहले वह डायलिसिस पर आ गई थी।

14 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया

ऑपरेशन में किडनी रोड विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ आरआर बर्डे, डॉ. चैतन्य कुलकर्णी, प्रत्यारोपण सर्जन डॉक्टर सौरभ जैन, डॉ. अमित जैन, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. यश्वंत धावले, डॉ. वंदना पांडे, डॉ. बृजेश कौशल, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, जूनियर डॉक्टर डॉ. आदित्य, डॉ. विष्णु, डॉ. ललित, डॉ. मेघा, डॉ. सचिन समेत अन्य नर्सिंग और टेक्निकल स्टाप शामिल था।