शिवपुरी से नेपाल पहुंच गया टमाटर लेकिन किसानो का 32 लाख का भुगतान नही हुआ: ट्रक छीनकर रख लिए‎- Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी‎ बाहर के व्यापारी ने किसानों से 32‎ लाख रु. के टमाटर खरीदकर‎ भुगतान नहीं किया। नाराज किसानों‎ ने भाड़े पर लगे तीन ट्रक छीनकर‎ अपने पास रख लिए हैं। यूपी के‎ तीनों ट्रक मालिकों ने पुलिस‎ अधीक्षक शिवपुरी से लिखित‎ शिकायत की है। अब किसान‎ सोमवार को शिकायत करने‎ शिवपुरी आ रहे हैं।‎ ‎

जानकारी के मुताबिक रामविलास‎ पुत्र छोटेलाल निवासी बाहर गांव‎ निवादा थाना इंटोदा जिला लखनऊ‎ का ट्रक क्रमांक यूपी32 पीएन4787,‎ समीर पुत्र इदरीश निवासी बेहटा‎ जिला बाराबंकी यूपी का ट्रक क्रमांक‎ यूपी32 एन6697 और फरीद आलम‎ पुत्र वावुल निवासी रसौली जिला‎ बाराबंकी यूपी का ट्रक क्रमांक‎ यूपी32 एमएन4192 किसानों ने रख‎ लिया है।

तीनों ट्रक मालिकों ने एसपी‎ ऑफिस में शिकायत की है कि वह‎ ‎ नेपाल के काठमांडू टमाटर परिवहन‎ करके ले जाते हैं। नीलम धाकड़,‎ जगदीश धाकड़ व तीन-चार अन्य‎ लोगों ने रायचंदखेड़ी में 22 नवंबर‎ की शाम 7-8 बजे ताराचंद्र रावत के‎ खेत पर हमारी गाडिय़ां छीनकर अपने‎ पास रख ली हैं। वहीं किसान नीलम‎ धाकड़ का कहना है हम कई किसानों‎ ने छह गाड़ी टमाटर व्यापारी को बेचा‎ था। जिसमें से तीन गाड़ी टमाटर ले‎ गए।

भुगतान नहीं होने पर हमने तीन‎ गाडिय़ां रुकवा लीं। इसके बाद भी‎ ‎ व्यापारी ने भुगतान नहीं किया।‎ व्यापारी की गलती की वजह से हम‎ करीब 500 किसानों का 16 लाख रु.‎ का टमाटर उन्हीं गाडिय़ां में सड़ गया।‎ शेष तीन गाड़ियों का 16 लाख रु. भी‎ व्यापारी ने भुगतान नहीं किया। इस‎ तरह 32 लाख रु. का भुगतान व्यापारी‎ द्वारा करना है। व्यापारी ने 1300 से‎ 1350 रु. क्रेट के हिसाब से टमाटर‎ खरीदे थे। किसानों का कहना है कि‎ सोमवार को अपनी समस्या लेकर‎ अधिकारियों के पास शिवपुरी आएंगे।‎