युवती की हो रही थी शादी, पुराने पति के परिजन आ गए,जमकर मारपीट: 3 लोगो पर FIR


करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है कि करैरा नगर में स्थित बाग बगीचा में हो रही एक शादी में वधु के पुराने पति के परिजनो की वधु के नए पति के परिजनो ने जमकर मारपीट कर दी। बताया जा है कि वधु जब नाबलिग थी और उसका पुराना पति उसे भागाकर ले गया था। वर्तमान में पुराना पति जेल में हैं। अब युवती की शादी उसके परिजन दूसरी जगह कर रहे थे इस कारण यह विवाद हुआ। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

बताया जाता हैं कि यूपी के जिला झांसी के रक्सा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगरी में रहने वाली युवती ने 8 माह पूर्व गांव के ही युवक अखिलेश परिहार से शादी की थी। चूंकि उस समय लडकी नाबालिग थी,इसलिए उसके परिजन ने अखिलेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर उसे जेल भेज दिया। अखिलेश तभी से जेल में बंद हैं।

इस बीच लडकी के परिजन दूसरी शादी रक्सा के ग्राम डंगरवाय निवासी रामनाथ के बेटे से तय कर ली और रविवार को करैरा के बाग बगीचा में हो रही थी,तभी अखिलेश के चाचा साहब सिंह परिहार सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और अखिलेश के साथ जो शादी हुई है उसे खत्म करो उसके बाद ही दूसरी शादी करना। इसी बात पर अखिलेश के परिजनो की वर पक्ष के लोगो के साथ जमकर मारपीट कर दी।

बताया जा रहा हैं कि यह सीन फिल्म के तरह चल रहा था। बाग बगीचा में एक ओर पुराने पति के चाचा की कुटाई चल रही थी और उधर वर और वधु फैरे ले रहे थे और वर वक्ष वाले वधु को विदा करवाकर ले गए। इस मामले मेे कुटे पिटे पुराने पति के चाचा की फरियाद पर करैरा पुलिस ने सचिन पुत्र माधौसिंह रावत एवं साहब सिंह परिहार की रिपोर्ट पर रामनाथ परिहार व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।