शिवपुरी। लगातर ठंडी हवाए चलने और पारे की चाल उल्टी होनेे होने के कारण शिवपुरी जिला जम सा गया है। एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूतम पारा 6 डिग्री था। वही आज की रात में मौसम विभाग ने शिवपुरी से मात्र 9 किमी दूर पिपरसमा गांव में 2.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रिकॉर्ड दर्ज किया हैं। प्रदेश के आंकडो पर नजर डाल तो मप्र में शनिवार-रविवार की रात को सबसे ठंडी रात का दर्जा प्राप्त हो गया है।
पश्विमी विक्षोभ के गुजरने एंव उत्तर भारत में पहाडो में बर्फबारी होने के कारण मप्र चपेट में आ गया है। और ठंड का प्रकोप शिवपुरी जिले में दिखाई देने लगा है। बीती रोज ठंड के कारण शिवुपरी का बाजार लगभग 8 बजे ही बंद हो गया था लो लोग शाम को खाना खाकर बहार निकलते थे उन्होने रजाई में घुसना अधिक पंसद किया।
रात 9 बजे बाजारो में सन्नाटा सा छा गया था। इक्का दुक्का दुकाने ही बाजार में खुली दिखाई दे रही थी। वही शनिवार के दिन सुबह से ही सूर्य देव आसमान में निकल आए थे और गुनगुी धूप निकल रही थी। आमजम धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। घरो के अंदर गलाव महसूस हो रहा था। पारे के नीचे लुढकने के कारण आजजन का काम प्रभावित होता नजर आया।