पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव से आ रही है कि गांव में निवासरस 24 वर्षीय विवाहिता ने जहर खा लिया। ईलाज के दौरान झांसी में उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर आरोप लगाया कि उसके मारपीट के दुखी होकर ही उनकी बेटी ने जहर खाया है। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार राजकुमारी उम्र 24 साल पत्नि बृजेश केवट निवासी भगवंतपुरा ने 4 राजे पूर्व जहर का सेवन कर लिया था। तत्काल उसे पिछोर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,लेकिन राजकुमारी की हालत गंभीर थी इस कारण् पिछोर अस्पताल के डॉक्टरो ने उसे शिवपुरी जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
परिजन उसे शिवपुरी न ले जाते हुए झांसी के लिए इजाल को ले गए। बताया जा रहा है कि ईलाज के दौरान बीते रोज राजकुमारी की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग शव लेकर बुधवार को पिछोर थाने पहुंच गए और पति बृजेश केवट को जिम्मेदार बताकर कार्रवाई की मांग की।
पति बृजेश ने राजकुमारी की मारपीट कर दी थी। इसी कारण दु:खी होकर जहर खा लिया। मृतिका की बड़ी बहन आशा पत्नी धनवेश केवट ने लिखित शिकायत की है। पुलिस मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
