मौसम ने ली करवट: शहर में छाने लगे बादल, बढे बारिश के आसार, मौसम लेगा अंगडाई- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज हवाओं के साथ नमी आने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसके चलते बादल छा गए हैं। जिससे बारिश के आसार बनने लगे हैं।

बादल छाने से ठंड भी बढ़ गई है। यह सब पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के कारण हुआ है और इसके असर से हवाओं का रूक बदल गया है। जिस कारण नमी आना शुरू हो गई है। वहीं बादलों के कारण रात के तापमान में भी बढोत्तरी होने लगी है।

आज सुबह से ही शहर में बादल छाये रहे और सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। ऐसी स्थिति में अचानक से मौसम ठंडा हो गया। अभी तक सुबह और शाम को ही ठंड पड़ती थी। लेकिन आज दिनभर बादल छाने के कारण ठंडक रही। जिस कारण लोग गर्म कपड़े पहने देखे गए।
G-W2F7VGPV5M