गांधी जयंती पर किया गया बापू को याद, नगर को हमेशा स्वच्छ रखने की अपील, लोगो ने की सफाई- Shivpuri News

Bhopal Samachar
रन्नौद। जिले भर में 2 अक्टूबर के दिन बड़े ही हर्ष उल्लाश से पूज्य बाबू महात्मा गांधी की जयंती मनाई,इसी क्रम मे नगर परिषद रन्नौद में भी नेताओ व समाज सेवियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती शनिवार को नगर में धूमधाम से मनाई। नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया ,इसके अलावा राजनीतिक दलों ने गांधी चबूतरे पर गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी अन्य जगहों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

राम मोहन शर्मा (कवि) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सपना भाजपा सरकार में पूरा हो रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश की जनता स्वच्छता में पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश स्वच्छता के मामले में विदेशों को पीछे छोड़ देगा। इसका श्रेय उन्होंने देश के सफाई मित्रों को दिया।

सुरेन्द्र नाथ पाठक ने अपने उदभोदन मे कहा कि एक समय गांधी जयंती सिर्फ औपचारिक रूप से मनाई जाती थी, लेकिन अब उत्साह के साथ मनाई जाती है। पूरे देश एकजुट होकर राष्ट्रपिता को याद कर उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इसके श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

उक्त आयोजन में मौजूद लोग , राम मोहन शर्मा (कवि), सुरेन्द्र नाथ पाठक, भानु प्रकाश मिश्रा , नरेंद्र सिकरवार बन्टी भैया, वीरेंद्र यादव गुड्डा, अनुराग भार्गब, विपिन शर्मा,विनोद मैथिल, शेरा तिवारी गांधी जयंती पर आयोजक नितिन (भूरा तिवारी), आतिफ पठान,नारायण कुशवाह ,देव तिवारी, नगर के गड़मान्य लोग उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M