वैक्सीनेशन महाअभियान में लापरवाही बरतने पर बीएलओ को नोटिस - Shivpuri News

शिवपुरी। टीकाकरण महाअभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में रूचि न लेने एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर मतदान केन्द्र क्रमांक 165 के बीएलओ दयाराम जाटव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जनपद शिक्षा केन्द्र के बीआरसीसी अचल सिंह कुशवाह ने बताया कि बीएलओ को जारी कारण बताओ नोटिस का स्पष्टीकरण दो दिवस में कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र पोहरी को स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।