शिवपुरी की बेटी भावना शर्मा का पॉवर लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन- Shivpuri News

शिवपुरी। म.प्र. पॉवर लिफ्टिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी की बेटी भावना शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है वहीं शिवपुरी में उन्हें पहला स्थान हासिल हुआ है।

पॉवर लिफ्टिंग मे शानदार प्रदर्शन करने वाली भावना शर्मा डिप्टी रेंजर नवलकिशोर शर्मा एवं ममता शर्मा की बेटी हैं। भावना शर्मा के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें परिजनों और शिवपुरी वासियों ने बधाइयां दी हैं।