चाचाओं के कारण संजू फांसी पर झूल गया था, शादी का खर्चा मांगते थे, मारपीट करते थे - Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले के पिछारे अनुविभाग में आने वाले थाना मायापुर से आ रही है कि थाना क्षेत्राअंतर्गत आने वाले अमरपुर देवरा गांव मे एक 24 वर्षीय युवक बीते 8 जून 2021 को फांसी पर लटक गया था। बताया गया है कि उसकी शादी में चाचाओ के रूपए खत्म हो गए थे वे उसे इस बात का उलहाने देते हुए मारपीट कर देते थे। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए तीनो चाचा को जिम्मेदार मानते हुए तीनो के खिलाफ 306 का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय संजू गिरी पुत्र हरि गिरी निवासी ग्राम अमरपुर देवरा ने 8 जून 2021 को जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर संजू को जीएसी झांसी भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान 3 जुलाई को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की तो पता चला कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। संजू को आत्महत्या को मजबूर करने वाले ओर कोई नही उसके तीन चाचा नवल गिरी,राजेश गिरी,और मनोज गिरी थे।

विवेचना में पता चला कि संजू गिरी की शादी 1 दिसंबर 2020 को सागर जिले से हुई थी। इस शादी में तीनों चाचा के 20 हजार रूपए खर्च हो गए थे। शादी के बाद से ही तीनों उसे उलाहने देने लगे। 6 जून को संजू की मारपीट भी कर दी थी। बताया जा रहा है कि कुछ रकम संजू लौटा भी चुका था। लेकिन लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जहर खा लिया और मौत हो गई। पुलिस ने तीनों चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M