EOW ने रोजगार सहायक को गिरफ्तार किया, डेथ सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत मांग रहा था

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बड़ी खबर जिले के नरवर क्षेत्र से आ रही है जहां आज आर्थिक अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम ने शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में पदस्थ रोजगार सहायक रामकुमार कोली को ग्राम कोडर में एक युवक से उसके भाई और भाभी की मृत्यु उपरांत मृत्यु प्रमाण पत्र देने के बदले 8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अमित सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दी।

जानकारी के अनुसार राजकुमार परिहार उम्र 19 वर्ष निवासी कोंडर तहसील नरवर के भाई प्रताप सिंह परिहार की 2007 में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी लेकिन उसका डेथ क्लेम मिलना शेष था 2019 में प्रताप की पत्नी रेखा परिहार की भी मृत्यु हो जाने से उसका भी डेथ क्लेम नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि इन दोनों के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे थे और रोजगार सहायक रामकुमार कोली द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले 12500 रुपए की मांग की जा रही थी।

परेशान फरियादी राजकुमार परिहार ने इस संबंध में ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह को शिकायत की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने एक टीम का गठन किया जिसमें डीएसपी सतीश चतुर्वेदी निरीक्षक यशवंत गोयल, भीष्म तिवारी, योगेंद्र दुबे और जय सिंह यादव शामिल किए गए। भीष्म तिवारी और योगेंद्र दुबे आदि ने रोजगार सहायक रामकुमार कोली और फ रियादी राजकुमार परिहार के बीच 8000 के देन लेन की डील फ़ाइनल होते ही वार्तालाप रिकॉर्ड कराया और नोटों पर केमिकल लगाकर टीम ने फ रियादी को दिए।

आज शाम जैसे ही मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज में रोजगार सहायक रामकुमार कोली ने राजकुमार से 8000 रुपए कैश रिश्वत में लिये वैसे ही पुलिस टीम ने रोजगार सहायक को 8000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसयके विरुद्घ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।