Bairad News- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बैराड में निकाला पथ संचलन, मंत्री राठखेडा सहित पूर्व विधायक भारती रहे उपस्थिति

Bhopal Samachar
बैराड। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैराड़ ने निकाला पथ संचलन। नगर परिषद बैराड क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने ठाकुर बाबा मंदिर पर आयोजित संघ के स्वयं सेवकों के कार्यक्रम मे सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धांतों पर चलने देश हित में कार्य करने का संदेश वरिष्ठ प्रचारकों द्वारा दिया गया इसके पश्चात नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से विशाल पथ संचलन निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन के समय नागरिकों द्वारा नगर में कई जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया गया।

कार्यकम में मुख्य वक्ता जिले के सह शारीरिक प्रमुख गोपाल जैमनी सह सम्पर्क प्रमुख अतुल शर्मा बैराड़ के खंड संघ चालक अजय शंकर त्रिपाठी ने संघ का विस्तार से परिचय दिया कार्यक्रम का संचालन सम्मिलित रूप से मधुसूदन शर्मा और विकाश तोमर द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय खंड कार्यवाह नागेंद्र शर्मा द्वारा करवाया गया अंकुर गर्ग अमृत वचन प्रशांत शर्मा खंड अचार प्रमुख सुनील शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

पथ संचलन कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश राठ खेड़ा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती आर एस एस के कार्यकर्ता डा.तुला राम यादव, दीनदयाल शर्मा, अवधेश पाठक, कल्याण कुशवाह,शुभम शर्मा, कपिल शर्मा, रामबाबु मंगल, डॉक्टर जनवेद वर्मा, राजेंद्र पिपलोदा माता चरण शर्मा धर्मवीर भरद्वाज राजकुमार शर्मा धीरज व्यास,रघुवीर शर्मा माखन सिंह धाकड़ सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य जितेंद्र शर्मा मनीष बंसल, देवेंद गुप्ता, राजेश गर्ग, पवन सोनी ,हर्षवर्धन व्यास सुनील शर्मा दिलीप मरैया एवं संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M