सुबह शिवपुरी में काटा था बैग और चुराए थे 50 हजार, डेढ़ घंटे बाद कोलारस में दिया 1.10 लाख की चोरी को अंजाम- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज कोलारस में एसबीआई बैंक में 2 चोरनियां 1 एक लाख 10 हजार की चोरी करते हुए पुलिस ने पकडी हैंं उक्त दोनो महिला आरोपी शातिर अपराधी हैं। कोलारस में बैंक में चोरी करने से पूर्व आज सुबह गुरूद्धारे पर स्थित एसबीआई शाखा से भी एक बैग को काटकर 50 हजार रूपए की चोरी की हैं। इससे पूर्व पिछोर की एसबीआई शाखा से भी एक महिला को निशाना बनाते हुए 50 हजार का चूना लगाया था। दोनो ही चोरी आज पुलिसिया पुछताछ में पकडी गई दोनो महिलाओ ने कबूल की है।

जैसा कि विदित है कि कोलारस में स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में शाखा के गार्ड सुखवीर सिंह भदौरिया की समझदारी से इंद्रपाल सिंह जाट निवासी बेहटा ने एसबीआई एबीरोड कोलारस ब्रांच से 1 लाख 10 हजार रूपए चोरी होने से बच गए। बैंक में जब लाईन में लगकर इंद्रपाल सिंह ने पैसे निकले।

इंद्रपाल सिंह के पीछे 2 महिलाए लाईन मे लगी थी इन महिलाओ में से एक महिला ने बैग की ओट की और दूसरी महिला ने धारधार कटर से बैग काटकर उसमें रखे एक लाख 10 हजार रूपए निकाल लिए और बडी ही सफाई से कपडे में लपेटकर रख लिए।

इसके बाद उक्त महिलाए बैंक से बहार निकल गई। बहार निकलते समय बैंक के गार्ड पर उनकी नजर पडी,इतने में इंद्रपाल सिंह का बैग हल्का हो गया और उसने अपना बैंग चेक किया तो उसने चिल्लाना शुरू दिया।

बैंक के गार्ड तत्काल बहार निकला और इंद्रपाल के पीछे लाईन में खडी दोनो महिलाओ को पीछे से जाकर रोकने का प्रयास किया तो महिलाए रूकी नही उसने कहा रूक जाओ नही तो गोली मार दूंगा,जब जाकर महिलाए रूकी।

बताया गया है कि महिलाओ को अंदर बैंक में ले जाया गया,चलते हुए महिलाओ के हाथ से पैसो की गडडी गिर गई। इससे मामला साफ हो गया कि उक्त पैसे इन दोनो महिलाओ ने ही चुराए है। पुलिस ने इन दोनो महिलाओ से पूछताछ की तो इन्होने 2 चोरियों का खुलासा हुआ है।


शातिर अपराधी हैं पकडी गई महिलाए:एसबीआई बैंक में तलाशती हैं अपना शिकार
बैंक में पकडी गई महिलाओ के पहचान कामिनी पत्नि सोनू 22 साल साशी निवासी कडईया जिला राजगढ आरती पत्नि सोपी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई हैं। उकत शातिर महिलाए पेशेवर अपराधी हैं पुलिस की पूछताछ में महिलाओ ने स्वीकार किया की आज सुबह 11 बजे शिवपुरी में दुर्गेश शाक्य पुत्री बलराम शाक्य निवासी फिजीकल रोड के बैग में कट लगाकर 50 हजार रूपए की चोरी की हैं।

वही बीते 16 जुलाई निदा खान पुत्री शहजाद खान उम्र 19 साल निवासी पिछोर का भी इन शातिर महिलाओ ने जब काट दिया था वह एसबीआई बैंक से 50 हजार रूपए निकालकर ला रही थी। निदा पैसे निकालकर अपने घर जा रही थी तभी कॉलेज चौराहे रोड पर उसका बैग काट लिया था।
G-W2F7VGPV5M