नवदंपती ने एक साथ खाया जहर: गंभीर अवस्था में ग्वालियर रैफर, 5 माह पूर्व हुई थी शादी - Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड। खबर जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना अंतर्गत आने वाले गांव गेंदारी से आ रही हैं कि गेंदारी गांव ने निवासरत नवदंपती जोड़े ने जहर का सेवन कर लिया,बताया जा रहा हैं कि नवदंपति की आपस मे झगड़ा हुआ था इस कारण इस जोड़े ने जहर का सेवन कर लिया। दोनो की हालत गंभीर हैं,इस कारण इन्है जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार गेंदारी निवासी 23 वर्षीय महेन्द्र जाटव पूत्र मातादीन की शादी 21 वर्षीय प्रियंका से 5 माह पूर्व हुई थी,बताया जा रहा है कि गुरूवार की शाम को महेन्द्र और उसकी पत्नि में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में पति और पत्नि ने क्रोध में आकर जहर का सेवन कर लिया।

बताया जा रहा है कि जब महेन्द्र के पिता मातादीन रात 8 बजे खेत से लौटे और दरवाजा खटखटाया तो महेन्द्र ने दरवाजा खोला,लेकिन मातादीन ने देखा की उसकी बहू प्रियंका बेहाश पडी है और महेन्द्र की हालत भी खराब दिख रही थी। मातादीन ने बहू प्रियकां के बेहोश होने का कारण पूछा तो महेन्द्र ने जहर खाने की बात बता दी।

आनन फानन में महेन्द्र और प्रियंका के परिजन उन्है जिला चिकित्सालय लेकर आए,लेकिन जिला अस्पताल में उनकी स्थिती लगातार गंभीर हो रही थी,इस कारण अस्पताल प्रबंधन ने पति पत्नी को ग्वालयर रैफर कर लिया। खबर लिखे जाने तक दोनो ही हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
G-W2F7VGPV5M