राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर 24 को होंगे अनेक कार्यक्रम - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अम्मा महाराज के नाम से इलाके में जाने जानी वाली वरिष्ठ भाजपा नैत्री राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 102वीं जयंती पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य कार्यक्रम ग्वालियर में अम्मा महाराज की छत्री पर 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे होगा। जिसमें भजन प्रभात और पुष्पांजलि सभा होगी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की मंत्री और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की सुपुत्री यशोधरा राजे सिंधिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। शिवपुरी में भी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अनेक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
G-W2F7VGPV5M