वैक्सीन लगते ही बेहोश हुई महिला, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस की गाडी से लेकर पहुंचे - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में बैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है। इसी के चलते सिरसौद गांव में रविवार को वैक्सीनेशन कैंप में एक महिला के बेहोश होने पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। अंततः पुलिस वाहन को एंबुलेंस बनाकर महिला को अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार सिरसौद में आयोजित हुए कोविड वैक्सीनेशन कैंप में दोपहर बाद वैक्सीनेशन के लिए पहुंची एक 65 साल की वृद्धा रामकली धाकड़ की वैक्सीन लगने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला अर्द्ध बेहोशी की स्थिति में पहुंच गई तो वहां मौजूद नर्स ने महिला को प्राथमिक उपचार देते हुए शिवपुरी अस्पताल रैफर कर दिया। एंबुलेंस को कई बार फोन लगाए, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।

इधर महिला की हालत बिगड़ती चली गई तो उसका बेटा भागकर सिरसौद थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस से मां की जान बचाने के लिए सरकारी वाहन देने की गुहार लगाई। गरीब की गुहार के बाद पुलिस वाहन को एक दरोगा के साथ एंबुलेंस बनाकर महिला को जिला अस्पताल रैफर किया गया।

अब महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। एएसआई कामिल राम भगत ने बताया कि एक ग्रामीण थाने पर पहुंचा और बताया कि उसकी मां की वैक्सीन लगने के बाद हालात बिगड़ गई है। कई फोन लगाने के बाद भी एंबुलेंस को नहीं आई है। इसलिए थाने की गाड़ी में महिला को अस्पताल लाए हैं।
G-W2F7VGPV5M