शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के देहरदा ईसागढ़ मार्ग के गांव देवरी पर पेट्रोल पंप के सामने से आ रही है। जहां आज एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढा बचाने के फैर में पलट गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करया गया। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए परिजन गुना रैफर कराकर ले गए।
जानकारी के अनुसार ध्रुव यादव निवासी पारसोल जिला अशोकनगर अपनी बोलेरो गाड़ी से शिवपुरी जा रहे थे देवरी के पास गड्ढा बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। जिसमें ड्राइवर नितिन यादव पुत्र बहादुर सिंह यादव निवासी बरोदिया अशोकनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी वाहन से इलाज के लिए गुना ले गए। । देहरदा ईसागढ़ मार्ग पर इतने ज्यादा गड्ढे हो गाय हैं जिससे वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।