किसान संघ ने समस्याओं को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर को सौंपा ज्ञापन, घेरा बिजली घर- Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड़। भारतीय किसान संघ बैराड़ के किसानों की बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई कर शीघ्र उचित मुआवजा राशि दिलवाने को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील बैराड़ ने तहसीलदार बैराड़ प्रतिज्ञा डेंगुला को मुख्यमंत्री मप्र शासन व जिलादीश के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगे जिनमें


बाढ़ से हुए नुकसान में तहसील के कुछ गांव सर्वे में छूट गए हैं उन ग्रामों का तुरंत सर्वे कराकर उचित मुआवजा राशि दिलवाई जाए
ग्राम पंचायत खटका को बाढ़ पीड़ित में जोड़ा जाए
तहसील बैराड़ में अतिवृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का तुरंत सर्वे कराकर उचित मुआवजा राशि दी जाए।
बलराम तालाब योजना पुन: शुरू की जाए।
मुख्यमंत्री किसान अनुदान योजना पुन: चालू की जाए।
जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की जाए तथा जले हुए ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदले जाएं।
किसानों को दी गई राहत राशि अथवा बीमा की रकम सीधे किसानों के बचत खाते में डाली जाए।
किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी समर्थनमूल्य दिया जाए।
कृषि को मनरेगा से जोड़ा जाए।
नगर पंचायत बैराड़ के बार्ड क्रमांक 01 के कुशवाह मोहल्ला में बीते 6 बर्ष से आज दिनांक तक ट्रसांफर्मर नहीं रखा गया है अत: जल्द से जल्द बहां ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जावे।

इस अवसर पर बृजेश धाकड़ भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष बैराड़, तहसील मंत्री योगेश बर्मा,राजकुमार रावत नगर अध्यक्ष, पूर्व तहसील उपाध्यक्ष डॉ बाइसराम बर्मा, जीतू रावत बार्ड समीति अध्यक्ष, मुकेश धाकड़ गाजीगढ़ आदि लोगों के साथ एक सैंकड़ा से अधिक की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

किसान संघ ने विद्युत केंद्र बैराड़ को फिर घेरा, 1 घंटे जमकर किया प्रदर्शन

बैराड़ तहसील क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर एवं विद्युत बिल निर्धारित राशि से अधिक किसानों से वसूले जा रहे हैं इसको लेकर किसान संघ ने शुक्रवार को विद्युत केंद्र बैराड़ पर जमकर हंगामा किया किसान संघ ने विद्युत केंद्र बैराड़ के सामने नारेबाजी करते हुए करीब 1 घंटे तक बैठकर विद्युत कर्मचारियों की मनमानी एवं नियम से अधिक बिल, ट्रांसफॉर्मर के खराब या फुक जाने पर नवीन ट्रांसफार्मर को ग्रामों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है।

किसानों को आए दिन परेशान किया जा रहा है आदि विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील बैराड़ ने विधुत केंद्र बैराड़ पर आज जमकर हंगामा कर दिया जहां किसान संघ द्वारा तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में किसानों की कई समस्याओं को लेकर विद्युत कर्मचारियों को अवगत कराया एवं उनका जल्द से जल्द निराकरण करने करने के साथ चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस बार विद्युत कर्मचारियों ने अपनी मनमानी नहीं रोकी तो किसान संघ विद्युत केंद्र बैराड़ का घेराव करेगा एवं इसके खिलाफ आंदोलन भी करेगा।

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकिसं ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष प्रस्तुत की मांगे

बैराड़ में शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार के आगमन पर नगर में नेताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किए गए। इस दौरान भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से सप्रेम भेंट करते हुए ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग प्रस्तुत कीं, जिनमें समस्त मांगे उक्त ज्ञापन में जो कि तहसीलदार बैराड़ को दिया गया है वहीं 10 सूत्रीय मांगे प्रस्तुत रही जिस पर नरेंद्र सिंह तोमर ने आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
G-W2F7VGPV5M