शिवपुरी। आज शिवपुरी शहर के लिए बुरी खबर बदरवास से आ रही है। जहां आज कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर का आगाज हुआ है। जिसके चलते आज आई आरटीपीसीआर जांच में एक 65 वर्षीय महिला पॉजीटिव आई है। बताया गया है कि उक्त महिला को कोरोना के लक्षण होने पर इसने स्वत: ही जांच कराई थी। जिसमें यह पॉजीटिव पाई गई है।
जानकारी के अनुसार बब्लो बाई पत्नि बुद्धा जाटव उम्र 65 साल निवासी दीघौद को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। जिसके चलते उसने अपनी कोरोना की जांच बदरवास में कराई। जहां आज आरटीपीसीआर रिपोर्ट में उक्त वृद्धा का सेम्पल पॉजीटिव आया है। अब तीसरी लहर से पहले यह पॉजीटिव आते ही हडकंप मच गया।
बताया गया है कि उक्त महिला कोरोना बैक्सीन में कोबीसील्ड का पहला डोज लगबा चुकी है। इसे दूसरा डोज लगना है। इस मामले की सूचना पर अब महिला के यहां लुकवासा स्वास्थ्य केन्द सहित एसडीएम कोलारस मौके पर पहुंच गए है और महिला के हालातों को देखने के बाद इसे भर्ती कराने का निर्णय लेगे।