सवारियों को लेकर विवाद:होटल पर लहराई बंदूकें,लाठियो से जमकर मारपीट,2 घायल

Bhopal Samachar

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाने के ऑटो स्टैंड से आ रही है कि सवारियां बैठाने को लेकर दो एक ऑटो ड्रायवर मे विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष के लोगो ने मिलकर एक आटो मालिक के होटल पर हवाई फायर कर दिए और होटल संचालक और स्टाफ की लाठियो से जमकर मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। घटना में दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खरई निवासी लाल शाह की जीप और लखन धाकड़ के ऑटो खरई व शिवपुरी के बीच सवारियां ढोने का काम करते हैं। शुक्रवार को दोनों के ड्राइवर के बीच सवारियां बिठाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद लाल शाह, सलमान, अकरम, अकबर सहित 4-5 अन्य लोगों को लेकर लखन के होटल पर पहुंच गया। यहां पहुंचते ही इन्होंने दहशत फैलाने के लिए इरादे से कट्‌टा निकाला और हवाई फायर शुरू कर दिए। इसके बाद लखन और होटल में बैठे गोविंद की लाठियों से पिटाई शुरू कर दी। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

अवैध रूप से होता है परिवहन
पता चला है कि यहां परिवहन अवैध रूप से किया जाता है। आसपास के कई क्षेत्रों में इस तरह के वाहन बिना किसी परमिट के संचालित किए जाते हैं। तेंदुआ थाना प्रभारी अंकित उपाध्याय का कहना है कि दो पक्षों में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मारपीट कर दी। हवाई फायर किए। हमने मामला कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M