हॉकी मध्यप्रदेश द्वारा जूनियर बालक स्टेट चयन ट्रायल 19 सिंतबर को बैतूल मे होगी आयोजित - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले सहित प्रदेश के हॉकी खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए आगाम 19 से 21 सितम्बर तक मप्र के बैतूल में राज्य स्तरीय हॉकी ट्रायल चयन का आयोजन किया जा रहा है।

इस संदर्भ में जिला हॉकी संघ के सचिव वकार रोहिला द्वारा जानकारी दी गयी कि हॉकी मध्यप्रदेश द्वारा जूनियर बालको के लिए एक राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 19 सितंबर से 21 सितंबर 2021 तक बैतूल मे किया जा रहा है जिसमे वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

जिनका जन्म 1/1/2002 के पश्चात हुआ हो और उनका पंजीयन हॉकी इंडिया के पोर्टल पर किया गया हो वही खिलाड़ी इस चयन ट्रायल के लिए अनिवार्य दस्तावेजों की पूर्ति करते हो पात्र होंगे, ट्रायल मे शामिल होने के लिए खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड जन्म प्रमाणपत्र जैसी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य है सभी दस्तावेज और फोटो 2 सेट मे लाना अनिवार्य किया गया है।

हॉकी खिलाडिय़ों से आग्रह किया गया है कि वह अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस ट्र्रायल में भाग लें और अपने प्रतिभा प्रदर्शन की बदौलत राज्य स्तरीय ट्रायल में सफल होने के बाद विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर अंचल शिवपुरी का नाम रोशन करें। इस ट्रायल को लेकर हॉकी खिलाड़ी कोई भी जानकारी हॉकी संघ के जिला सचिव वकार रोहिला से प्राप्त कर सकते है।
G-W2F7VGPV5M