विश्व आदिवासी दिवस: नफरत छोड़ो देश को जोड़ो पर प्रकाश डाला पं.श्रीप्रकाश शर्मा- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर गांधी सेबाश्रम पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख बक्ता पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने अपने उदबोधन में यह संदेश दिया कि 'भारतीयो नफरत छोड़ो देश को जोड़ो'।

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में सबसे पहले आदिवासी बहनों द्वारा ध्वजारोहण करके फिर राष्ट्रीय गीत द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया और महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यालय प्रभारी महामंत्री राजेश बिहारी पाठक एबं चंद्रकांत शर्मा के निर्देशन में विश्व आदिवासी दिबस के अवसर पर बहन राधा आदिवासी,मंजू ,प्रेमवती, सिया, दुलारी एवं शीला आदिवासी को शॉल एबं श्रीफल के साथ माल्यार्पण कर कांग्रेस की महिला नेत्रिओं द्वारा सम्मानित किया गया।

तथा भारत छोड़ो आन्दोलन दिबस के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूपकिशोर वशिष्ठ एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्री प्रकाश शर्मा ने भारत छोड़ो आंदोलन और देश की आजादी में आदिवासी वीरों का महत्व एवं महानता तथा महान विभूतियां महात्मा गांधी, पं.जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोष, तात्या टोपे ,खान अब्दुल गफ्फार खान आदि के संघर्ष पर व्यापक प्रकाश डाला और आजादी एवं देश पर कविता एवं गीतों को भी गाया गया अन्त में कार्यक्रम के आयोजक शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा देश की आजादी में बलिदान हुई हस्तियों पर संक्षिप्त उद्बोधन देकर सभी का आभार ब्यक्त किया

मिष्ठान का वितरण कराया कार्यक्रम का संचालन राजेश बिहारी पाठक ने किया कार्यक्रम में बासित अली, ओम प्रकाश शर्मा , वीरसिंह गुर्जर ,साहब सिंह कुशवाह ,नरेंद्र जैन भोला ,संजय शर्मा, राजकुमार बंसल ,सरवन लाल धाकड़, हबीबुर्रहमान ,इंदु जैन ,अमृत लाल जाटव, शिवानी राठौर ,रूपाली खंडेलवाल ,शिल्पी राठौर ,प्रिया शिवहरे ,राजकुमारी जाटव ,नलिन पंडित ,केके खंडेलवाल ,आदर्श परिहार ,शांतनु सिंह कुशवाहा ,साबिर बाबूजी ,असीरबेग मिर्जा ,भूपेंद्र सिकरवार ,रघुराज सिंह, कमला किशन ,राजा बाबू कुशवाहा, रितेश जैन ,ट्विंकल रजक ,कृष्णा शाक्य, मोहन सिंह ,रामस्वरूप ओझा ,भगवान सिंह कुशवाहा ,विशाल वर्मा ,भरत परिहार, महेंद्र चंदेरिया ,याकूब खान, मुकेश उदैया ,मुकेश लोधी ,रिंकू मास्टर, राम किशन सोनी ,लक्ष्ंद्र शर्मा, कपिल यादव ,अंकेश प्रजापति ,छुट्टन खान भगवान सिंह कुशवाह अशोक लोधी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M