भाजपा शिवपुरी ने किया राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का शुभारंभ - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। राष्ट्रीय भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता समिति के समस्त जिले के मंडल अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षित किय गया। उक्त जानकारी भाजपा स्वास्थ्य कार्यकर्ता समिति जिला शिवपुरी के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने दी।

राष्ट्रगान से कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात प्रथम सत्र में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह का उदबोधन हुआ। द्वितीय सत्र में गणेश धाकड़, तृतीय सत्र में श्रीमति मंजूला जैन और चतुर्थ सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम का प्रेरक उदबोधन हुआ। कार्यक्रम की प्रस्थापना भाजपा स्वास्थ्य कार्यकर्ता समिति के जिला प्रभारी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का संचालन अनुराग अष्ठाना ने किया। जबकि आभार प्रदर्शन प्रभात मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, अनुराग अष्ठाना, विजय शर्मा, प्रभात मिश्रा, श्रीमति मंजूला जैन सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षगण सभी मंडलों के स्वास्थ्य स्वयंसेवक समिति के सदस्य जिला पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल हुए।
G-W2F7VGPV5M