मदनमोहन शर्मा शाही स्मृति में लघुवेतन कर्मचारी संघ ने किया भव्य आयोजन- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कर्मचारियों के प्रेरणा स्रोत रहे एवं अपनी जुझारू कार्यशैली से शासन एवं प्रशासन में शासकीय सेवकों की समस्याओं को हल करवाने में अपना संपूर्ण समय एवं जीवन समर्पित करने वाले कर्मचारी नेता स्वर्गीय मदन मोहन शर्मा शाही जी की 34 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं समग्र शिक्षक संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

जिसमें सेवानिवृत्त मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री नरेंद्र व्यास एवं अपाक्स जिला अध्यक्ष दुबेजी बाथम को कर्मचारी सेवा के लिए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए प्रारंभ में उपस्थित कर्मचारियों ने शाही जी के चित्र पर पुष्प समर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

आगे विभिन्न वक्ताओं ने शाही जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । इस अवसर पर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष अरविंद कुमार जैन जिला अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत समग्र शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष केके भार्गव पटवारी संघ जिलाध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव अपाक्स के मोहम्मद राशिद, विद्याराम उपाध्याय, अशोक भटनागर, श्रीमती ज्योति सिकरवार, दीवान सिंह गुर्जर, दुष्यंत सिंह तोमर, विष्णु मौर्य, दिलीप श्रीवास्तव ,रामेश्वर आदिवासी ,श्रीमती शर्मा ,जेम्स टोप्पो, बिंदु गुप्ता, रामवीर रावत, श्रीमती शिल्पा चौबे ,शुभम पांडे, राहुल वर्मा , सुरेश आर्य, कमलेश साहू, स्वाति माथुर आदि कर्मचारियों ने सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम को भव्य बनाया। आभार संघ के उप प्रांताध्यक्ष अरविंद कुमार जैन ने व्यक्त किया।
G-W2F7VGPV5M