कोरोना से मोहनी सागर के विनोद श्रीवास्तव की मौत,कर्नाटक से आए थे- Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में दूसरी लहर के बाद आए पॉजीटिव मरीजों में से आज एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। उक्त मरीज अपने घर में ही कॉरेन्टाईन थे। आज अचानक तबियत बिगडने पर इन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जनपद में पदस्थ बाबू के माता पिता अपने भाई से मिलने कर्नाटक गए थे। वहां से लौटने के बाद माता पिता की कोरोना की जांच कराई गई। जहां दोनों पति पत्नि कोरोना पॉजीटिव पाए गए। जिसके चलते पीएचई के रिटायर्ड बाबू विनोद श्रीवास्तव उम्र 70 साल को हॉम कोरेटाईन कर दिया था। उसके बाद यह अपने घर पर ही इलाज कराते रहे। आज सुबह उनकी अचानक तबियत बिगड गई। जिसके चलते परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।