SBI के बाहर बाइक पर लटका पैसों से भरा बैग गायब - khaniyadhana News

खनियांधाना। खबर जिले के खनियाधाना एसबीआई बैंक के बाहर से आ रही है। जहां एक युवक ने एसबीआई से पैसे निकालकर बैग बाईक से टांग दिया। तभी एक रिश्तेदार वहां दिख गया जिससे उक्त युवक रिश्तेदार से बात करने लगा। तभी पीछे टंगे रूपयों से भरे बैग को अज्ञात चोर ने पार कर दिया।

जनाकारी के अनुसार प्रकाश लोधी निवासी मुहारीकलां जो की गुडर में बिजली विभाग में लाइन मेन है उसने बैंक से रुपये निकाले। बाहर अपनी बाइक पर बेग टाँगकर अपने रिश्तेदार से बातचीत करने लगा। तभी अज्ञात चोर ने युवक के बैग को निशाना बनाते हुए पार कर दिया।

जब युवक को बैग नहीं दिखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि उक्त बैग में लाईनमैन के पचास हजार रूपए रखे हुए थे। यहां बता दें कि इस बैंक की यह पहली घटना नहीं है बल्कि यह बदमाशों के निशाने पर है। पहले भी कुछ व्यवसायियों के बैग ऐसे ही गायब किए जा चुके है।